Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे ● प्रतीक भाटी 'बबली' बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी का CBSE 12वीं Result शानदार, वंशिका ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

ग्रेटर नोएडा स्थित एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज का सीबीएसई कक्षा 12वीं सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा।
top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज का सीबीएसई कक्षा 12वीं सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम बेहद शानदार रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा वंशिका ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि निकांश नागर ने 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अनुज चौधरी और तनिष्क ने संयुक्त रूप से 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कृष्टी विकल ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ख़ुशी मुदगल और अनुभव नागर ने 88.4 प्रतिशत तथा दिव्या सिंह ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


Subject-wise performance में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन सफलता हासिल की। राजनीति शास्त्र विषय में वंशिका ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। छात्रों की इस सफलता को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह देखा गया। CBSE Board Result 2026 में विद्यालय का यह प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में उसकी मजबूत पहचान को दर्शाता है।

विद्यालय के प्रबंध-निदेशक करतार सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए मेधावी छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की। प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह और प्रशासनिक प्रमुख सौरभ के. सिंह ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *